बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा शहर की सर्रा और उमरेठ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चारगांव के ग्राम तिनसई में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं ने जहर का सेवन कर लिया परिजनों ने उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया तिनसई की महिला की रास्ते में ही मौत हो गई वही एक और सर्रा की महिला को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया था महिला की सौसर के समीप रास्ते में ही मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है थाना कोतवाली थाना प्रभारी सुमेत सिंह जगेत ने बताया कि सर्रा निवासी 36 वर्षीय श्रीमती रत्नाकर पति जयम्बर ठाकरे को सोमवार सुबह जहर के सेवन की वजह से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नागपुर पर किया गया था रास्ते में ही महिला की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है पुलिस ने बताया उमरेठ थाना के ग्राम पंचायत चारगांव के ग्राम तिनसई निवासी 20 वर्षीय सुमन पति मिथुन मरकाम को सोमवार दोपहर जहर खाने की वजह से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप