पं गौरांग त्रिवेदी रिपोर्टर

ग्राम भंवरिया में स्थित श्री गौड़सेहरा ब्रामण समाज कुलदेवी माताजी मंदिर में मुख्य यजमान अर्चना भोपे खरगोन द्वारा सहस्त्र चंडी पाठ का आयोजन गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर किया जा रहा है।इस अनुष्ठान में लगभग 51 ब्राम्हण नित्य पाठ एवं हवन कर रहे है।कुलदेवी मंदिर में पहली बार सहस्त्र चंडी पाठ का अनुष्ठान हो रहा है।मुख्य यज्ञाचार्य पं प्रदीप मंडलोई है।नित्य माताजी का भव्य श्रंगार किया जा रहा है।नौ दिनों तक चलने वाले इस सहस्त्र चंडी पाठ, हवन में सभी ब्राह्मण सुबह 8 बजे से सायंकाल तक माताजी की पूजा पाठ में सलग्न रहते है। 8 जुलाई को पूर्णाहुति होगी।
निसरपुर से पं गौरांग त्रिवेदी

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*