Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोटर

कजरी महोत्सव सारणी पाथाखेड़ा क्षेत्र की जनता को अपमानित करने जैसा :बामने

सारणी, पाथाखेड़ा क्षेत्र में वर्तमान परिदृश्य बदहाल है क्षेत्र के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे स्थानों पर पलायन कर रहे हैं इन परिस्थितियों में पाथाखेड़ा में कजरी महोत्सव करना बड़ी ही अजीब घटना है
मेरा समाज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश बामने और नगर अध्यक्ष नितेश हतिया बताया कि कभी पूरे प्रदेश को रोशन करने वाला सारणी नगर आज अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रहा है साथ ही कोयला उत्पादन के क्षेत्र में अक्सर ने कीर्तिमान रचने वाला वेस्टर्न कोलफीलड लिमिटेड पाथाखेड़ा एरिया मैं भी ज्यादातर खदानें बंद हो चुकी है कभी रोजगार के मामले में सदा खुशहाल रहने वाला डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा एरिया में भी रोजगार को लेकर हालात ठीक नहीं है जबकि कभी पाथाखेड़ा एवं सारणी क्षेत्र में रोजगार की बाहर हुआ करती थी साथ ही आसपास के आदिवासी ग्रामीणों को भी यहां भरपूर रोजगार मिलता था
और आज क्षेत्र में चारों और बेरोजगारी का आलम है इन परिस्थितियों में कोई महोत्सव मनाना क्षेत्र की जनता के अपमान के समान है मेहरा समाज क्षेत्रीय विधायक से भी मांग करेगा कि इन परिस्थितियों में कजरी महोत्सव को स्थगित कर सारणी में नया प्लांट एवं पाथाखेड़ा क्षेत्र में नई
खदानें खोलने की दिशा में प्रयास करें ताकि क्षेत्र मैं भरपूर रोजगार रहे एवं सारणी पाथाखेड़ा क्षेत्र का वैभव बना रहे।