Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


बैतूल जिले के आमला शहर की युवती मुस्कान काचेवार (19) की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। उसकी हत्या शहर के ही ज्वैलरी व्यवसायी ने की थी। मुस्कान उसकी दुकान पर काम करती थी। इस दौरान उनके प्रेम संबंध बन गए थे। बाद में मुस्कान की लगातार बढ़ने वाली डिमांड और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दुकान मालिक ने उसे मौत के घाट ही उतार डाला। दुकान के नाबालिग नौकर के साथ मिलकर उसने हत्या की।
नागपुर ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच और काटोल पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने गणेश कॉलोनी आमला निवासी पुनित पिता सुनील सोनी (28) और उसके नाबालिग नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के काटोल में चारगांव रोड पर ईंट भट्टी के पास 7 दिन पहले अज्ञात युवती की लाश मिली थी। युवती की लाश देखकर प्राथमिक रूप से ही मामला हत्या का नजर आ रहा था। युवती की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर विभिन्न थानों में फोटो भेजी गई। हालांकि कहीं भी इस हुलिये की लड़की के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
ऐसे में अंदाजा लगाया गया कि युवती शायद पड़ोसी राज्यों में से किसी शहर की निवासी हो। इस पर नागपुर क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों की पुलिस से संपर्क किया और फोटो भेजी। इस बीच काटोल पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली कि बैतूल जिले के तहत आमला में रहने वाली मुस्कान से मिलती जुलती है। जिसके हाथ पर स्टार वाला टैटू है। पिछले कुछ दिनों से वह गुमशुदा है। जानकारी मिलते ही काटोल पुलिस तुरंत आमला पहुंची। इसके बाद पता चला कि मृत युवती मुस्कान ही है।
आमला की युवती की हत्या, काटोल में मिला शव, चार दिनों से थी लापता, एक संदिग्ध से पूछताछ
कृष्णा ज्वेलर्स में करती थी काम
पूछताछ में पता चला कि मुस्कान आमला में कृष्णा ज्वेलर्स में काम करती थी। मुस्कान के माता-पिता ने बताया कि वह अक्सर दुकान का काम बताकर शहर से बाहर जाती थी। इस दौरान दुकान के मालिक पुनित से उसके प्रेम संबंध भी बन गए। पुलिस ने शक के तौर पर पुनित और उसके नाबालिग नौकर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। दोनों ने मुस्कान की हत्या की बात कबूल की मामला दर्ज
लगातार बढ़ रही थी उसकी मांग
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि मुस्कान आये दिन पुनित को ब्लैकमेल करती थी और पैसों की मांग करती थी। धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ने लगी थी। एक दिन उसने पुनित से महंगा आईफोन मांग लिया। मोबाइल न देने पर बदनाम करने की धमकी दे दी। इससे परेशान होकर पुनित ने अपने नाबालिग नौकर के साथ मिलकर उसे रास्ते से ही हटाने का प्लान बना लिया
मोबाइल दिलाने के बहाने ले गये थे
पुनित ने 3 जुलाई को मुस्कान को आईफोन खरीदने के लिए कार से नागपुर चलने को कहा। इस दौरान उसका नाबालिग नौकर भी साथ में था। काटोल रोड पर आते ही दोनों मिलकर मुस्कान का सिर पटककर हत्या कर दी। लाश को सड़क किनारे फेंककर वापस आमला चले गये। हालांकि टैटू के जरिये हुई मुस्कान की पहचान ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया।