
कलेक्टर श्री गर्ग एवं एस.पी श्री अग्रवाल ने अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर-

राहत शिविरों में जाकर प्रभावित परिवारों से चर्चा की

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने बुधवार को शहर के अतिवर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होने हरदा शहर के मिडिल स्कूल परिसर, मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला तथा फरहत सराय में बनाए गए अस्थाई राहत शिविरों में पहुँचकर अति वर्षा प्रभावित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र यादव को अति वर्षा से प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रुकने व खाने पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हंडिया का भी दौरा किया। उन्होने हंडिया में नर्मदा के घाटों पर जाकर व्यवस्थाएं देखी और तहसीलदार को निर्देश दिये कि नर्मदा नदी के जल स्तर को देखते हुए निचली बस्तियों के निवासियों को अलर्ट करें।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना