स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

नगर परिषद प्रशासन द्वारा व्यवस्थित बैठाने के लिए नहीं दिया इस ओर कोई ध्यान
खिलचीपुर। नगर परिषद के द्वारा नवीन सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को तो टीनसेट बनाकर जगह चिन्हित कर दुकानें लगवा दी गई है लेकिन फल फ्रूट विक्रेता बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर है। लेकिन फल फूड विक्रेताओं को तो जगह चिंहीत कर दी गई लेकिन ना तो उस जगह पर आर सीसी चबूतरा नही बनाया गया है और ना ही टीन सेट लगाया गया है। जिस कारण बारिश के समय में फल फूल विक्रेता बारिश में गीले हों जाते हे व पानी के कारण कीचड़ मच जाता है व फल फूल विक्रता कीचड़ में ही ठेले लगाने को मजबूर है। वही फल फूल खरीदने आ रहे नागरिक महिला पुरुष कीचड़ में खड़े होकर ही फल फ्रूट खरीदने को मजबूर है विगत माह पूर्व ऊर्जा मंत्री क्षेत्रीय विधायक श्री प्रियव्रतसिंह द्वारा 20 लाख की लागत से नगर परिषद नवीन सब्जी मंडी की सौगात दी गई।लेकिन नगर परिषद द्वारा व्यवस्थित सब्जी मंडी स्थापित नहीं करने के कारण फल फ्रूट विक्रेता खुले आसमान के नीचे एवं कीचड़ भरी जगह में फल फ्रूट के ठेले लगाने को मजबूर है वही फल फ्रूट विक्रेताओं का कहना है कि जिस जगह पर हम दुकान लगाते हे वह पर भारी मात्रा में कीचड़ रहता है एवं वहा सफाई कर्मचारी दुकान के आसपास सफाई भी नहीं करता है जिसके कारण कीचड़ गंदगी भरी रहती है ,जिस कारण हमें कीचड़ भरी जगह पर ही बैठना पढ़ रहा है!!

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*