विशाल भौरासे की रिपोर्ट
बैतूल,पसीने की एक बूँद पानी की लाखों बूँदों का निर्माण करती है ।
13 मार्च को पाढर की शिव मन्दिर पहाड़ी पर प्रारम्भ हुआ गंगावतरण व जलाभिषेक अभियान के अन्तर्गत ग्रामीणों के श्रमदान से 250 से अधिक जल संरचनाओं (खंतियों) का निर्माण किया जा चुका है ।
नियमित श्रमदानी श्री पवन परते जी ने आज की वर्षा के बाद के चित्र भेजे हैं । पहाड़ पर से बह जाने वाला वर्षाजल इन छोटी-छोटी जल संरचनाओं के माध्यम से अब पहाड़ में ही ठहर जायेगा ।



More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*