Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भोपाल केंद्र में मोदी राज्य में शिवराज और हरदा में जिला सरकार के साथ विकास पथ पर आगे बढ़ाएंगे जिले को: कृषि मंत्री कमल पटेल।

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

*हरदा जिले के विकास के लिए एक के साथ एक फ्री: प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट*

भोपाल/हरदा।हरदा जिले में भाजपा की जिला सरकार बनके कमल के नेतृत्व में कमल खिल उठा है।हरदा जिले में जिला पंचायत के 10 सदस्यों का निर्वाचन हुआ।जिसमें भाजपा के सात, जयस के दो और एक कांग्रेस का समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुआ है।


भोपाल में शनिवार को सभी भाजपा समर्थित निर्वाचित प्रत्याशी किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के निवास पर पहुंचे और उन से सौजन्य भेंट की। किसी मंत्री पटेल के साथ हरदा जिले के प्रभारी व जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद थे।

कृषि मंत्री पटेल ने सभी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि 1998 से लगातार हरदा जिले में जिला सरकार पर भाजपा का परचम लहराता रहा है।इस बार भी हमारी जिला सरकार बनी है।केंद्र में मोदी और राज्य में शिवराज सरकार के साथ हरदा जिले में तीसरे इंजन की सरकार बन गई है।अब हरदा जिले के विकास को और आगे ले जाना है।पिछली बार हरदा जिला प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन में प्रथम स्थान पर रहा था इस बार भी हरदा जिले को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों इनाम मिले इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करना है।

वही हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिले के विकास के लिए कमल के साथ तुलसी मतलब एक के साथ एक फ्री आपको मिल रहा है विकास की राह में हम दोनों मिलकर आप सबका सहयोग करेंगे। इस अवसर पर टिमरनी विधायक संजय शाह, हरदा भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा जिला पंचायत सदस्य गजेन्द्र शाह के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।