Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनेश दांतरे रिपोर्टर


झुग्गी झोपड़ी एवं निम्न आय वर्गों के बच्चों के बीच में चल रही सेवार्थ पाठशाला की सिकंदर कंपू इकाई पर जल संरक्षण विषय के संबंध में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गय!
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
सेवार्थ पाठशाला समूह के संरक्षक श्री ओपी दीक्षित जी ने अपने व्याख्यान में बच्चों को जल संरक्षण के महत्व एवं भविष्य में होने वाले प्रभावों के बारे में बच्चों को विस्तृत रूप से समझाया!
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जल एक महत्वपूर्ण तत्व है। सारी दुनिया में स्वच्छ जल का अभाव निरंतर होता जा रहा है। कई देशों में जिसमें भारत भी सम्मिलित है कई राज्य इस संकट से गुजर रहे हैं। भावी पीढ़ी इसके महत्व को समझें इसका संरक्षण करें इसका उचित और वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग में लाएं, इस उद्देश्य यह प्रतियोगिता आज संपन्न कराई गई। बच्चों को योग्यता अनुसार 4 वर्गों में बांट कर चित्रकला एवं स्लोगन के माध्यम से उनके विचार जाने !
कक्षा 1 एवं 2का एक ग्रुप ,कक्षा 3,4 एवं 5 का दूसरा ग्रुप, कक्षा 6,7 ,8 का तीसरा ग्रुप एवं कक्षा 9 और 10 का चौथा ग्रुप इस तरह से 4 ग्रुपों में बच्चों को बांटा गया !विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को बैग ,पानी की बोतल, कलर बुक, कलर का पैकेट एवं शैक्षणिक सामग्री को पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई। बच्चों में कुमारी राशि सिहारे, कृष्णा, पदम बघेल ,कशिश केन, ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया !
बच्चों ने वाटर हार्वेस्टिंग तथा दैनिक जीवन में पानी के उचित उपयोग तथा रीसाइक्लिंग करने पर अपने बहुत अनूठे एवं नवाचारी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता थी । अपने उद्बोधन में श्रीमती गुप्ता जी ने बच्चों से चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए गए विचारों को अपने जीवन में भी आचरणमें लाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त मेजर श्री मनोज पांडे जी एवं आभार व्यक्त श्री राकेश बाबू पांडे किया। उल्लेखनीय है कि विगत 3 वर्षों से पाठशाला पर जो शिक्षक अवैतनिक रूप से सेवाएं दे रहे हैं उनका सम्मान समारोह भी रखा गया था। राकेश बाबू पांडे ,श्रीमती अंकिता ,श्रीमती निशा यादव, कुमारी शिवानी गुप्ता, कुमारी रेनू शाक्य ,कुमारी चंचल राजपूत तथाश्री नीरज राजपूत को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि समाज सेविका श्रीमती सोनिया सिहारे तथा मध्य प्रदेश पुलिस से श्री प्रदीप तोमर उपस्थित थे। इस अवसर पर लगभग 80 बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साह और उल्लास के साथ सहभागिता की एवं अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रकट किया