Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


नगरीय निकाय चुनाव परिणाम : शाहपुर में निर्दलीयों ने फहराया परचम, 15 में से 9 वार्डों में जमाया कब्जा, देखें हर वार्ड का नतीजा
नगरीय निकायों के लिए हुए चुनाव की रविवार के प्रथम चरण की मतगणना हो रही है। प्रथम चरण में जिले के बैतूल, शाहपुर और आमला नगरों के लिए चुनाव की मतगणना जारी है। सबसे पहले शाहपुर नगर परिषद के परिणाम सामने आए हैं। इसमें चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले हैं। यहां अधिकांश वार्डों में मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस जैसे दिग्गज दलों के बजाय निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।

शहपुर नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। इनमें से 9 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम फहरा दिया है। परिणामों के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक यहां भाजपा को 4 और कांग्रेस को 2 वार्डों में ही सफलता हासिल हो सकी है। शाहपुर नगर परिषद के परिणाम इस तरह रहे-
▪️ वार्ड क्रमांक एक: यहां भाजपा प्रत्याशी दीपिका बोरबन विजयी हो गई है। उन्हें 166 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 133 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक दो: यहां भाजपा प्रत्याशी आशीष शुक्ला जीत गए हैं। उन्हें 146 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 109 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक तीन: यहां भाजपा प्रत्याशी नीतू गुप्ता जीती हैं। उन्हें 191 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 54 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक चार: यहां भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांत सोनी जीते हैं। उन्हें 132 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 83 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक पांच: यहां निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम परसाई जीती हैं। उन्हें 100 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 91 और कांग्रेस प्रत्याशी को 56 मत मिले।
▪️ वार्ड क्रमांक छह: यहां निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू राठौर जीते हैं। उन्होंने 263 मत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी को 144 और कांग्रेस प्रत्याशी को 32 मत मिले।
▪️ वार्ड क्रमांक सात: यहां निर्दलीय प्रत्याशी उमेश बागड़े जीते हैं। उनको 163 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 106 और कांग्रेस प्रत्याशी को 16 मत प्राप्त हुए।
▪️ वार्ड क्रमांक आठ: यहां निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला/मोनू पंद्राम जीती हैं। उनको 180 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 61 और कांग्रेस प्रत्याशी को 10 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक नौ: यहां निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रा/प्रकाश कापसे जीती हैं। उनको 129 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 80 और कांग्रेस प्रत्याशी को 128 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक 10: यहां निर्दलीय प्रत्याशी रोहित विक्की नायक जीते हैं। उन्हें 245 मत मिले हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी को 79 और कांग्रेस प्रत्याशी को 6 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक 11: यहां निर्दलीय प्रत्याशी ललित बारस्कर जीते हैं। उन्हें 230 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 13 और कांग्रेस प्रत्याशी को 96 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक 12: यहां कांग्रेस प्रत्याशी कविता/रवि बारस्कर जीती हैं। उन्हें 178 मत मिले हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी को 96 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक 13: यहां कांग्रेस प्रत्याशी फूलवती/कैलाश यादव जीती हैं। उन्हें 149 मत मिले हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी को 119 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक 14: यहां निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश प्रजापति जीते हैं। उन्हें 118 मत मिले हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी को 104 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 44 मत मिले हैं।
▪️ वार्ड क्रमांक 15: यहां निर्दलीय प्रत्याश्ी पम्मी/छोटु राठौर जीते हैं। उन्हें 190 मत मिले हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी को 156 और कांग्रेस प्रत्याशी को 24 मत मिले हैं।