Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा/सिराली नगरीय निकाय चुनाव में रहा महिलाओं का कब्जा 11 पर भाजपा तो 3 पर कांग्रेस 1 पर रहा निर्दलीय, भाजपा महिला रहेगी अध्यक्ष पद पर।

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर


*मध्य प्रदेश में सबसे शर्मनाक हार कांग्रेस से वगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा था फ़ार्म मिला स्वयं का 1 वोट*

हरदा सिराली नगरीय निकाय चुनाव की जीत सिराली सहित पुरे जिले में भाजपा ने फिर से अपना परचम लहराया है । यहां सिराली में भाजपा ने कांग्रेस को जबर्दस्त मात दी है। सिराली में करीब 15 वार्ड थे जिसमें सबसे कम उम्र की 21 वर्षीय युवती पायल पिता भोलाशंकर कुशवाह वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दी गई है, नगर परिषद चुनाव के नतीजे 17 जुलाई को भाजपा के लिए खुशहाली से कम नहीं है, वहीं कांग्रेस के लिए गम ज्यादा लेकर आए हैं। यहां भाजपा के 11 प्रत्याशीयों में 8 महिला एवं 2 पुरूषों की जीत हुई है, तो वहीं कांग्रेस के 3 प्रत्याशीयों में 1 महिला और 2 पुरूषों की जीत हुई हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी 1 पुरष की जीत हुई है, यहां अभी तक का सबसे चौंकाने वाला मामला सामने आया यहां एक प्रत्याशी कांग्रेस के कद्दावर नेता हुआ करते थे जिन्होंने कांग्रेस से वगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में फ़ार्म जमा कर चुनावी मैदान में उतरा तो उसे मध्य प्रदेश में सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, आपको बता दें कि यह प्रत्याशी और कोई नहीं सिराली क्षेत्र सहित आसपास में जाना माना चेहरा आंनद सिंधा का है, जिन्हें स्वामी विवेकानंद वार्ड 8 में स्वयं का वोट मिला जबकि परिवार मे अन्य सदस्य पत्नी और बेटा भी है जिन्होंने भी अपना वोट देना उचित नहीं समझा आज तक पुरे प्रदेश में ऐसी शर्म नाक हार का सामना किसी ने भी नहीं किया होगा, अब यहां आंनद सिंधा को 1 मत ही प्राप्त हुआ है जो खुद अपना है, यह सिराली नगर परिषद सहित पुरे प्रदेश में पहला मामला देखने को मिला है,

सिराली नगरीय निकाय चुनाव के विजयी परिणाम है जिसमे 9 महिलाओं का रहा कब्जा जो इस प्रकार है,

वार्ड नंबर 1 सचिन श्याम बुचा 571 मतो भाजपा, वार्ड 2 सुधा जितेंद्र मालवीय 451 भाजपा, वार्ड 3 अनुराधा कुंजबिहारी सोमानी 312 भाजपा, वार्ड 4 अनिता कैलाश चन्द्र किल्ला 190 भाजपा, वार्ड 5 हयात खान 448 कांग्रेस, वार्ड 6 सुलोचना शिवदास गुर्जर 228 भाजपा, वार्ड 7 माधवी पंकज गुप्ता 293 भाजपा, वार्ड 8 वंदना विक्रम सिंह 287 भाजपा, वार्ड 9 पायल पिता भोलाशंकर कुशवाह निर्विरोध भाजपा, वार्ड 10 मेहराज खान 249 निर्दलीय, वार्ड 11 राहुल शाह 164 भाजपा, वार्ड 12 रेखा नारायण 315 भाजपा, वार्ड 13 बहादुर 304 कांग्रेस, वार्ड 14 कालूराम सेजकर 450 भाजपा, वार्ड 15 राजंती भागवत राजपूत 364 कांग्रेस,