ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
बैतूल भोपाल सड़क मार्ग बंद ,शाहपुर में मचना उफान पर ,सुखतवा में बाढ़ से पुल क्षतिग्रत
बैतूल ।।नागपुर भोपाल सड़क मार्ग बारिश के चलते बंद हो गया है शाहपुर में माचना नदी उफान पर है सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है कई यात्री बसे भी खड़ी है।इधर सुखतवा का पुल भी बाढ़ में डूब गया है पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर आ रही है ।
बैतूल जिले में रविवार शाम से ही रुककर तेज बारिश का दौर जारी है जिले के ग्रामीण अंचलों के नदी नाले भी उफान पर है ।अति वर्षा के चलते जहाँ जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही किसान भी अति वर्षा से चिंचित नजर आ रहा है।खेतो में फसलें पानी के कारण पीली हो रही है ।वही कीटो का भी प्रकोप बड़ रहा है।जिले में औसत बारिश आधे से ज्यादा हो गई है ।दस विकास खण्ड से आई जानकारी के अनुसार जिले में आज सुबह तक 64 मिली मीटर से ज्यादा वर्षा दर्ज की है वही अब तक कुल 686 मिली मीटर बारिश हो गई है।


More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन