ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर
सिराली खिरकियां मार्ग पर स्यानी नदी पर ग्राम दीवगांव आमासेल के बीच में पिकअप वाहन MP12 GA2428 नदी में सुरक्षा रैलिंग नहीं होने से पलट गया है, जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन हरे नारियल पानी लेकर खिरकिया से सिराली हरदा की और जा रहा था, तभी रात 9:30 बजे स्यानी नदी पुल पर से नदी में पलट गई है, यहां किसी प्रकार से सुरक्षा रैलिंग नहीं होने से आये दिन हादसे होते रहते हैं, इससे पहले भी घटनाओं के बारे में न्यूज 24×7 इंडिया द्वारा खबरें प्रकाशित की गई है, फिर भी जिला प्रशासन द्वारा यहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जबकि इस समय हरदा खंडवा नर्मदापुरम मार्ग पर मुहाल कलां के पास स्यानी नदी पुल टुटने से सबसे अधिक वाहन चलने वाला मार्ग मसनगांव सिराली खिरकिया है, जबकि इस मार्ग से स्कूली वाहनों का भी अधिक आवागमन रहता है, वहीं पिकअप वाहन नदी में गिरने की घटना रात 9:30 बजे की बताई जा रही है, जिसमें जानकारी के अनुसार ड्राइवर, हेल्पर, सहित 3 लोग बताएं जा रहे हैं जो सुरक्षित नदी में तैर कर बहार निकल आए हैं,
*क्यों किसी बड़ी घटना का कर रहा प्रशासन इंतजार*
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अब भी अगर जिला प्रशासन एवं PWD विभाग समय रहते नहीं जागा तो किसी दिन बड़ी घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है, क्योंकि यहां बारिश के समय में सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है,





More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन