विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जारी नए निर्देश के अनुसार जिन किसानों के खातों में केवायसी पूरी नहीं होगी, अब उन किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंच पाएंगी। किसानों से कहा गया है कि वे अपने ईकेवायसी और बैंक खाता को आधार नंबर से लिंक करवा लें। ग्राम पंचायतों में 18 जुलाई से इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की जाती है। जुलाई माह के उपरांत केवल उन्हीं किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरित की जाएगी, जिनके द्वारा केवायसी की कार्रवाई पूरा करा ली गई होगी। किसानों को बैंक खाता से आधारा लिंक सहित केवायसी का कार्य 31 जुलाई 2022 तक पूरा कराना होगा। किसानों से कहा गया है कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर ई-केवायसी और बैंक खाता को संबंधित बैंक में जाकर आधार कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। इस कार्य को अभियान के स्वरूप में निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अभियान के तहत समय-सीमा में कार्य को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर/सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*