राजेश दांगी रिपोर्टर


भारत स्काउट एंड गाइड मध्य प्रदेश जिला संघराजगढ़ द्वारा विकासखंड स्तरीय बिगनर्स कोर्स का आयोजन जीरापुर ब्लॉक के शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेस्काउट एवं गाइडदल संचालन हेतु प्रशिक्षण के लिए मोटिवेशन मेस्काउटर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण में विकास खंड के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्काउटिंग में प्रवेश हेतु इन प्रतिभागियों को जिला संगठन आयुक्त राजेश मेवाड़े ने संगठन का ज्ञान एवं निर्धारित पाठ्यक्रम पावर पॉइंट प्रोटेक्शन द्वारा प्रस्तुत किया गया। बजरंग जांगड़े एवं जी एल वर्मा द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश श्रीवास्तव जिला स्काउटकमिश्नर ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य सुश्री रेखा मैडम की सराहना करते हुए प्रशिक्षण प्रशिक्षण स्थल पर सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का विकास एवं शैक्षणिक व्यवस्था में प्राचार्य की सक्रियता प्रशंसनीय है। इस अवसर पर अतिथियों एवं संस्था प्रधान तथा स्टाफ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*