ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
दर्दनाक हादसा : खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकाल रहा था युवक, अचानक पलटने से दबा नीचे, लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बची जान
बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की ट्रैक्टर पलटने और उसमें दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त मौके पर कई लोग भी मौजूद थे। ट्रैक्टर पलटते ही वे दौड़े और युवक को बचाने के भरपूर प्रयास किए। बावजूद इसके युवक की जान नहीं बचा पाए। युवक के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा ग्राम पंचायत गोपीनाथपुर के सालीवाड़ा गांव में हुआ। यहां बुधवार शाम 5 से 6 बजे के लगभग एक खेत में धान की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर चल रहा था। इस बीच एक जगह ट्रैक्टर फंस गया। मदद के तौर पर फंसे ट्रैक्टर को निकालने के लिए सुखदेव टेकाम (28) निवासी सालीवाडा वहां पहुंचा।
ट्रैक्टर को निकालने के लिए उसने एक्सीलेटर को जोर से दबाया। इससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह उठ गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से सुखदेव नीचे दब गया। इस दौरान कोई वीडियो भी बना रहा था। जिससे यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ट्रैक्टर में दबा युवक दर्द से चीख रहा है।
मौके पर भी चीख पुकार मची है। लोग ट्रैक्टर के पलटते ही दौड़ कर पहुंचते हैं। ट्रैक्टर को हटाने का पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन, तब तक युवक की जान चली जाती हैं। युवक का शव आज घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन