विजय चौहान रिपोर्टर



मनावर:- मनावर नगर के समीप टोकी फाटे से लेकर डोनचा तक रोड़ के दोनो साइड कंपनी के ट्राले,ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां व अल्ट्राटेक कंपनी के ट्राले, 4 व्हीलर गाड़ियां खड़ी की जाती है जिससे आने जाने वाले वाहनों व स्कूल बसों की आवाजाही भी बाँधित होती है नगर के मध्य से गुजरने वाले ऐसे भारी भरकम वाहन कहि ना कहि बड़ी घटना को अंजाम देगे पूर्व में भी कई घटनाएं हुई है लेकिन आज तक प्रशासन द्वारा कोई ऐसी ठोस कार्यवाही नही की गई है आज भी यही इस्तिथि ऐसी की ऐसी जस की तस बनी हुई है। आने वाले समय मे स्कूल की बसों का कोई बड़ा हादसा होगा उसके बाद ही लगता प्रशाशन कोई ठोस कार्यवाही को अंजाम देगा। जिले के कलेक्टर भी स्कूलों के लिए हमेशा सजग रहते है फिर भी आज तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है।। हाल ही में हनमत्या खेड़ी में परफेक्ट एकेडमी के द्वारा भी अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया है जिसमे स्कूल में बच्चो को पहुचने में भी बहुत टाइम लगता है और साथ ही बच्चो की पढ़ाई में भी बाधा आती है।।। अब देखना ये होगा कि प्रशाशन आगे क्या कार्यवाही करता है ये देखना होगा।।।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है