ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
सोमवार को बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में उद्यानिकी विभाग की वनश्री नर्सरी के पीछे एक अज्ञात युवक की लाश मिली। पुलिस ने इस मामले में जब तफ्तीश की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि दो दिन पहले जिस व्यक्ति की लाश फांसी पर लटकी मिली थी, उसी ने युवक की हत्या की थी। पूरा घटनाक्रम सिर्फ और सिर्फ इसलिए हुआ कि कहीं अवैध समलैंगिक संबंधों का राज न खुल जाऐ
पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि आज एक अज्ञात युवक की लास वनश्री नर्सरी के पीछे मिली। शुक्रवार की रात हरिओम नामक व्यक्ति ने नर्सरी में फांसी लगा ली थी। जांच पड़ताल से यह ज्ञात हुआ की मृतक हरिओम एक निक्की नाम के युवक से संबंध रखता था। घटना की रात करीब 2.30 बजे
हरिओम एवं निक्की में इस बात से विवाद शुरू हुआ था कि हरिओम के निक्की के अलावा अन्य लोगों से भी संबंध है।
इससे नाराज होकर निक्की ने स्वयं को हाथ में मार कर चोट पहुंचा ली थी। साथ ही हरिओम द्वारा चोट मारने की जानकारी 100 डायल पर कॉल करके दी थी। हालांकि निक्की द्वारा अपना पूर्ण पता नहीं दिया गया था। बाद में मोबाईल भी बंद कर लिया था। सुबह नर्सरी में हरिओम की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी। इससे यह कयास लगाया जा रहा था कि हरिओम के निक्की से अवैध संबंध थे।
निक्की द्वारा 100 डायल पर सूचना करने के कारण बदनामी के डर से हरिओम ने फांसी लगा ली थी। इधर आज निक्की नाम के युवक की 2-3 दिन पुरानी लाश गली अवस्था में मिली है। इससे यह आशंका यह हो रही है कि अवैध संबंध की बात उजागर होने के डर से हरिओम ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
इस आशंका को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि जिस रस्सी से हरिओम ने फांसी लगाई थी उसी रस्सी के टुकड़े से मृतक निक्की का गला घोंटा गया है। उस रस्सी का टुकड़ा मृतक के गले में मिला है। इसके बाद पकड़े जाने व लोक लाज के डर से फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।


More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी