Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मॉनसून में मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है. चारों ओर हरियाली देखने के लिए मिलती है. गर्मागर्म चाय के साथ खूबसूरत नजारे देखने का मजा ही अलग है. इस मौसम में बहुत से लोग घूमने का प्लान भी बनाते हैं. इस मौसम में घूमने जाने का प्लान बना रहें तो ये जरूरी बातें ध्यान में रखें.

सोच-समझकर कर जगह चुनें – बारिश के मौसम में कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए. इस मौसम में इन जगहों पर लैंडस्लाइड, बदल फटने या पहाड़ गिरने का खतरा बना रहता है. ऐसे में जरूरी है आप बारिश में घूमने का प्लान करते समय ऐसी जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल न करें.

कपड़े – बारिश के मौसम में ऐसे कपड़े पहनें जो आसानी से सूख जाएं. आप कॉटन और नायलॉन के कपड़े अपने लिए चुन सकते है. इस दौरान ऐसे कपड़े पहनने से बचें जो देर तक सूखे नहीं. देर तक गीले कपड़े पहनने से आप बीमार हो सकते हैं. त्वचा पर रैशेज और खुजली हो सकती है. अपने साथ गर्म कपड़े भी रखें. बारिश के मौसम में हल्की ठंड रहती है.

वाटरप्रूफ बैग – अपने पास वाटरप्रूफ बैग रखें. वरना बारिश के मौसम में आपका सामान गीला हो सकता है. इसके बाद आपको काफी परेशानी हो सकती है. इसके साथ हेल्दी स्नैक्स अपने साथ रखें. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक्स अपने साथ रखें, ताकी अगर बारिश में आप बाहर न जा सकें तो खाने पीने की परेशानी न हो.

जरूरी दवाइयां – मॉनूसन में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार जैसी समस्याएं होना आम है. ऐसे में जरूरी है कि आप जरूरी दवाइयां अपने पास रखें. इससे आपको इमरजेंसी में परेशानी नहीं होगी. इसलिए पैकिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें आप अपनी जरूरी दवाइयां अपने साथ रखें.