एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। धोड़ रोड पर कसली गांव के पास पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार और एक महिला को टक्कर मार दी.

हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक धोड़ निवासी महेंद्र था। महेंद्र अपने छोटे भाई की पत्नी को डॉक्टर को दिखाने सीकर आया था। डॉक्टर को दिखाकर धोड़ से लौटते समय हादसा हुआ। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महेंद्र पिकअप ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। महेंद्र का एक साल का लड़का और तीन साल की लड़की भी है। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन