विशाल भौरासे रिपोटर
बैतूल,शासन के निर्देशानुसार दिनांक 16 से 31 अगस्त 2022 तक डी.पी.टी./टी.डी. अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत् 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष उम्र के किशोर बालक-बालिकाओं को टिटनस एवं अडल्ट डिफ्थीरिया की बीमारी से बचाव हेतु डी.पी.टी./टी.डी. व्हैक्सीन के एक डोज से टीकाकृत किया जायेगा। साथ ही 5 साल, 10 साल एवं 16 साल की आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो कक्षा 1, 5 एवं 10 वीं में अध्ययनरत् हैं उन्हें या इन कक्षाओं में न होते हुये भी किसी अन्य कक्षा में अध्ययनरत् हैं, उन्हें भी डी.पी.टी./टी.डी. वैक्सीन लगाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि ये टीके सुरक्षित, लाभकारी एवं दर्द रहित हैं। टीके लाइलाज बीमारियों के विरूद्ध लगाये जाते हैं। डिफ्थीरिया एवं टिटनेस बीमारी वर्षा ऋतु में ज्यादा होती है। इन बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय डी.पी.टी./टी.डी. का टीका है। अत: 16 से 31 अगस्त तक आयोजित डी.पी.टी./टी.डी. अभियान में पालकगण निश्चित दिन, समय एवं स्थान पर अपने 5, 10 एवं 16 साल के बच्चों को निर्धारित टीकाकरण सत्र स्थल पर भिजवायें एवं टीका लगवाकर बीमारियों से बचें।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*