Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

16 July 2022 जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिला स्थित वारसून ग्राम में इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के कश्मीर अध्यक्ष चौधरी सलामुद्दीन गुर्जर द्वारा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर के चौथे दिन के कार्यक्रम के मद्देनजर गुर्जर समाज की तालीम से जुड़ी समस्याओं को लेकर कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कश्मीर अध्यक्ष द्वारा पधारे हुए अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
कर्नल देवानंद गुर्जर ने “पड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज ” नारे को कश्मीर में बुलंद करते हुए महासभा के विभिन्न सफल प्रयासों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर हाल ही में केंद्रीय सरकार द्वारा दिए गए हकूक के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के माध्यम से समाज को अवगत कराने पर जोर दिया । कर्नल ने आगे बताया कि गुर्जर समाज के आरक्षण मिलने के बावजूद तालीम पर जोर देते हुए बताया कि जब तक गुर्जर शिक्षा पर ध्यान नहीं देगा तब तक पूरा विकास संभव नहीं है।
जम्मू कश्मीर महामंत्री चौधरी जहांगीर गुर्जर ने बताया कि हाल ही में यात्रा के दौरान उड़ी तहसील में समस्याओं को बारामुला चीफ एजुकेशन ऑफिसर के समक्ष रखने के पश्चात उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव की स्कूल के लिए 50 लाख रुपए का बजट अलॉट सैंक्शन करडिया गया है और कार्य जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा । मोबाइल टावर के विषय में सेना के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद अगले 6 महीने में टॉवर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
जम्मू कश्मीर अध्यक्ष चौधरी सलामुद्दीन गुर्जर,कश्मीर वाइस प्रेसिडेंट चौधरी केसर गुर्जर, जम्मू कश्मीर महामंत्री चौधरी जहांगीर चौहान , जम्मू कश्मीर मीडिया प्रभारी चौधरी नवाब नजीर गुर्जर, कश्मीर मंत्री चौधरी अयूब कटारिया, कश्मीर युथ अध्यक्ष चौधरी नजीर पॉड, कश्मीर उपाध्यक्ष चौधरी मजीद बाजार, नॉर्थ जोन अध्यक्ष चौधरी मुस्ताक बाजार, कश्मीर स्पोक्सपर्सन चौधरी इम्तियाज कटारिया, कश्मीर महामंत्री चौधरी सैफुद्दीन गुर्जर , कुपवाड़ा जिला अध्यक्ष चौधरी रियाज़ गुर्जर, कुपवाड़ा जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गुलाम जिलानी, जिला अध्यक्ष कुपवाड़ा यूथ चौधरी एकलाक गुर्जर , वारसुन नंबरदार युसूफ गनेवाई , मौलवी रहमान गुर्जर हाजी अब्दुल्लाह गुर्जर यासीन क्रूजर अब्दुल सत्तार गुर्जर अली मोहम्मद गुर्जर अशरफ गुर्जर जावेद गुर्जर
चौधरी सलाउद्दीन गुर्जर, चौधरी जलाल दिन गुर्जर, चौधरी शाहरुख चेची, चौधरी सबीर चेची कार्यक्रम में मौजूद रहे।