ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
इंदौर शहर के जूना रिसाला क्षेत्र में 80 वर्ष पुरानी कप्तान बुद्धे खान की गुवाड़ी के नाम से जर्जर स्थिति में मकान बने हुए हैं जिसके मालिक
मोहम्मद इस्माइल खान थे अब उनकी वारिस सुलताना खान इस गुवाड़ी की मालकिन है जिनके द्वारा अपने पुत्र करीम खान को इस गुवाड़ी के लिए अधिकृत किया गया है
मकान मालिक करीम खान ने मीडिया को बताया कि उक्त गुवाड़ी में 27 खोलिया जर्जर हालत में बनी हुई है जिसकी हालत देखते हुए 10 से 12 परिवार राजी मर्जी से अपनी जान की परवाह करते हुए गुवाड़ी को खाली कर के जा चुके हैं लेकिन कुछ परिवार ने मकान खाली करने के बजाय लेनदेन करके अवैध रूप से खोलिया का कब्जा अन्य व्यक्तियो को दे दिया जिसकी शिकायत गुवाड़ी के मालिक करीम खान द्वारा अवैध कब्जा धारियों की सूचना पुलिस थाना सदर बाजार एवं प्रशासन को समय-समय पर दी जा चुकी है साथ ही मकान मालिक का कहना है कि इन अवैध कब्जा धारियों द्वारा उक्त गुवाड़ी में रहते हुए अनैतिक कार्य भी किए जा रहे हैं जिसकी सूचना संबंधित थाने को दी जा चुकी है और वहां पर रह रहे कुछ परिवार द्वारा आए दिन उन्हें धमकियां दी जाती है कि वहां उन लोगो पर कोई कार्रवाई ना करें जिसकी शिकायत भी मकान मालिक द्वारा शासन प्रशासन को की जा चुकी हैं
अब गुवाड़ी मालिक करीम खान ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि 80 वर्ष पुराने हो चुके इस जर्जर गुवाड़ी मैं बारिश के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है
और बड़ी जान माल की नुकसानी हो सकती है इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए उक्त गुवाड़ी को खाली करा दो देना चाहिए जिससे कोई बड़ी घटना ना हो सके
गौरतलब है कि इस गुवाड़ी को नगर निगम द्वारा भी जर्जर घोषित किया जा चुका है






More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है