Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

*द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा ने आतिशबाजी चलाकर मनाया जश्न*

गुना। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार भारत गणराज्य की 15 वीं एवं देश की प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा जिला संगठन गुना की ओर से स्थानीय जयस्तंभ चौराहा पर बरसते पानी में सांयकाल 5 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस जश्न में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रपति की जीत की खुशियां मनाते हुए कहा कि आजादी के 70 साल बाद देश में आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद आभार। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की इस जीत के जश्न में भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, विधायक गोपीलाल जाटव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोविंद दास राठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बरसते पानी में भी जीत की खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी चलाकर जीत का जश्न मनाया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना।