अर्चित चौकीकर रिपोर्टर
ग्राम खरसाली निवासी किसान का शव बुधवार को खेत के पास स्थित नाले में पड़ा मिला। किसान मंगलवार को घर से खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। किशोर देशमुख मंगलवार को दोपहर में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए खेत गया था।इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने संभावित ठिकानों पर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सुबह किशोर का चचेरा भाई शिवप्रसाद खेत जा रहा था। इस दौरान खेत के पास स्थित नाले में किशोर मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। शिवप्रसाद ने इसकी सूचना परिजनों को दी। किशोर देशमुख की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*