Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


विशाल भौरासे रिपोर्टर

राज्य शासन द्वारा अंकुर कार्यक्रम अन्तर्गत शासकीय विभागों, नागरिकों, समुदायों एवं स्वैच्छिक संगठनों की सहभागिता से हरियाली अमावस्या 28 जुलाई से 15 अगस्त 2022 के मध्य प्रदेश व्यापी पौधारोपण महाअभियान आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिलाष मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जन अभियान परिषद के संभाग प्रभारी नर्मदापुरम श्री अमिताभ श्रीवास्तव एवं संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी की उपस्थिति में जिले की स्वयंसेवी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर से 15 स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभी से अंकुर कार्यक्रम के तहत जिले में 28 जुलाई से शुरू हो रहे पौधरोपण महाअभियान में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने की अपील की गई। संभाग प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने प्रदेश में विकास की योजनाओं/कार्यक्रम में स्वयंसेवी संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। संभाग समन्वयक श्री तिवारी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई।

जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी द्वारा सभी को वायुदूत एप एवं पौधारोपण अभियान पर सभी स्वयंसेवी संगठनों से बैतूल जिले को प्रदेश में अव्वल आने हेतु प्रेरित किया गया। आभार ब्लॉक समन्वयक श्री नंदकिशोर मालवीय द्वारा किया गया।

विकासखंड आठनेर में बैठक आयोजित
——————————–
प्रदेश में 28 जुलाई से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले पौधरोपण महाअभियान के संबंध में गत दिवस जन अभियान परिषद के संभाग प्रभारी नर्मदापुरम श्री अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा ग्राम विकास की अवधारणा एवं प्रकृति संरक्षण हेतु पौधरोपण के महत्व के विषय में जानकारी दी गई।
जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती मधु चौहान द्वारा प्रस्फुटन समिति देहगुड़ और ढोंढखेड़ा एवं युवा आस्था सेवा समिति हिवरा, आठनेर विकासखंड में युवाओं की बैठक ली गई। बैठक में अंकुर अभियान एवं वायुदूत एप की जानकारी दी गई एवं उनसे आगामी पौधरोपण को वायुदूत ऐप पर अपलोड करने की समझाईश दी गई। साथ ही पौंधों को संरक्षित करने हेतु संकल्प दिलाया गया।