द्रौपदी मुर्मू गुरुवार, 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव जीता और भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनी गईं। नवर्निवाचित राष्ट्रपति को सभी राजनेता बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की और नए राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। इस क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार को बीजेपी से अतिरिक्त वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के अलावा अन्य दलों के लोगों जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू को ‘अपनी अंतआत्मा की आवाज सुनकर वोट दिया है,’ उन्हें धन्यवाद दिया है। सीएम चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के अलावा मध्यप्रदेश के उन सभी विधायको को जिन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर हमारी जनजातीय बहन आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट किया है, उन सभी का हृदय से धन्यवाद।”

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*