Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर

केन्द्र शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा राज्य शासन के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य power@2047 महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घोड़ाडोंगरी में 28 जुलाई को राठौर टेंट हाउस परिसर एवं बैतूल में 29 जुलाई को केशर बाग परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होंगे।
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस द्वारा जारी आदेशानुसार इन दोनों कार्यक्रमों के आयोजन के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल होंगे। सहायक नोडल अधिकारी के रूप में महाप्रबंधक मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल श्री वीरेन्द्र सिंह दांगी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। घोड़ाडोंगरी में कार्यक्रम के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सीईओ जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी सुश्री फिरदौस शाह एवं बैतूल में आयोजन की व्यवस्था का दायित्व सीएमओ नगर पालिका बैतूल श्री अक्षत बुंदेला को सौंपा गया है। उप महाप्रबंधक मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उत्तर बैतूल श्री हितेश वशिष्ट को मुख्य अतिथि एवं आमंत्रितों के आमंत्रण की व्यवस्था तथा उप महाप्रबंधक मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उत्तर बैतूल श्री मनीष गौतम को विद्युतीकरण योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से उनके व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करवाने का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर एवं फिल्मों के प्रदर्शन की जिम्मेदारी प्रबंधक पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड सेहरा श्री लोकेश सिंह बैंस एवं जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्री मनीष बरबड़े को सौंपी गई है।

इसी तरह कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा जैन संभालेंगे। मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल गर्ग कॉलोनी श्री श्यामदेव ब्रह्मने द्वारा किया जाएगा।