Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ न्यूजर24×7इंडिया खंडवा
*सिंधी समाज व्दारा चालिहा महोत्सव की हुई शुरुआत।*
*महोत्सव के प्रथम शुक्रवार (थारु) गुंजामान हुआ मंदिर।*

खंडवा। चालिहा महोत्सव के प्रथम शुक्रवार को सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर क्षेत्र भगवान श्री झूलेलाल जी के जयकारों से गुंजायमान हुआ। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में मना जा रहे पर्व के दौरान श्री झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों द्वारा गीतों भजनों के माध्यम से उत्सव को दुगना कर दिया। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सिंधी समाजजनों द्वारा 40 दिनों तक के कठिन उपवास रखे जाना प्रारंभ हुए। महोत्सव के प्रथम शुक्रवार (थारु) समाजजन बड़ी संख्या में भगवान श्री झूलेलाल जी की पूजा आराधना एवं दर्शनार्थ मंदिर पहुंचे। महोत्सव के आरंभ दिवस पर समाज के पंडित धर्मेंद्र शर्मा के वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य कलश की स्थापना की जाकर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गयी। अख्खा, आरती एवं पल्लव के दौरान देश प्रदेश में हरियाली खुशहाली के साथ समाज के युवाओं के घर शहनाईयां बजने की अरदास भी की गई। इस दौरान श्री पीपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल आदि के सदस्यों द्वारा सुंदर संगीतमय गीतों, भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर सर्व श्री मोहन दीवान, मनोहरलाल सबनानी, हरीश आसवानी, निर्मल मंगवानी, रामचन्द्र दुल्हानी, धर्मदास उधलानी, रवि गिदवानी, नंदलाल भोजवानी, जितेंद्र उदासी, पवन वासवानी, विक्रम सहजवानी, जयरामदास खेमानी, प्रदीप कोटवानी, रजत मंगवानी, दीपू हिंगोरानी, प्रतापरॉय विश्ववानी, निर्मल मंगवानी, राहुल गेलानी, कमलेश हीरानी, गिरीश वासवानी, अशोक मंगवानी, कमल बजाज, रोहित आर्तवानी, दयाराम नेभनानी, हितेश लालवानी, मयूर जेठवानी, नारायणदास चावला, माता बहनों आदि सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।