विशाल भौरासे रिपोर्टर
खुशियों की दास्तां
शिवाजी चौक पर हुआ शुभारंभ
बैतूल।अब शहर के शिवाजी चौक से गुजरने वाले नागरिक गरमा-गरम चाय-कॉफी का लुत्फ उठा सकते हैं। मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित दर्पण स्व सहायता समूह द्वारा शुक्रवार को शिवाजी चौक पर आजीविका दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया है।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंवार बताती हैं कि आजीविका दीदी कैफे का संचालन दर्पण आजीविका स्व सहायता समूह मरामझिरी की दीदियों द्वारा किया जा रहा है। इस कैफे में स्पेशल चाय-कॉफी के अलावा भविष्य में समोसा, कचोड़ी सहित अन्य नाश्ता सामग्री ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभिनव पहल से स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि होगी एवं उन्हें एक नई पहचान मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है एवं उन्हें समूहों से जोडक़र आजीविका में वृद्धि के लिए नये-नये स्व रोजगार के कार्य किए जा रहे हैं।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*