Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर



नगर पालिका परिषद पर 24 वार्डों में से 11 पर भाजपा की प्रचंड जीत हुई जहां भाजपा के 11 पार्षद उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहरा अपना कब्जा स्थापित किया। उन सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बदेरा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह बुंदेला (राजा भैया) ने बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के सुशासन तथा विकास की नीतियों की बड़ी जीत है। श्री बुंदेला ने आगे कहा यह समन्वय, सामंजस्य और सहयोग का यह अप्रतिम उदाहरण है, इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के प्रति जनता का निरंतर विश्वास बढ़ा है, इसलिए उन्होंने कहा कि आप सब पार्षद अपने अपने वार्ड का चौमुखी कार्य कर मैहर में विकास की गाथा गढ़े। ताकि जनता के बीच भाजपा के प्रति विश्वास हमेशा जगा रहे। श्री बुंदेला ने सभी पार्षदों को पुनः बधाई देते हुए उन्हें वार्ड के विकास का हर संभव प्रयास करने की बात कही उन्होंने निर्वाचित वार्ड पार्षदों को क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहने एवं हर संभव सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं मैहर नगरपालिका की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए। भारतीय जनता पार्टी, भाजयुमो के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि सतना जिले के मैहर नगर पालिका परिषद में 24 वार्ड थे जिनमें 11वार्ड पर बीजेपी का कब्जा रहा। जहां वार्ड *(1) गीता संतोष सोनी (2)ईश्वर दीन कोरी, (4)केशव प्रसाद कुशवाहा, (7)गीता राजू, (9)निधि प्रजापति, (10)रवि सराफ, (17)शीतल नितिन ताम्रकार, (19)प्रीति मनीष पाठक, (21)अशोक कुमार चौबे, (23)रितु कोल, (24)जितेंद्र पांडे सामिल है।