महिला वार्ड में पुरुष अटेंडेंट की मौजूदगी अन्य महिला मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। जिसको लेकर सिविल सर्जन डा.आरके शर्मा ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुरार प्रसूतिगृह के महिला वार्ड में अब रात 10 बजे के बाद कोई भी पुरुष अटेंडेंट प्रवेश नहीं करेगा। यदि कोई पुरुष अटेंडेंट मौजूद मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई काराई जाएगी। असल में दो दिन पहले एक अटेंडेंट ने शराब के नशे में नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता की थी। इसके अलावा भी महिला मरीजों द्वारा पुरुष अटेंडेंट की मौजूदगी संबंधी परेशानी अस्पताल प्रबंधन के समक्ष कई बार रखी थी। जिसको लेकर सिविल सर्जन ने बीते रोज प्रसूतिगृह का रात में राउंड लिया तो देखा कि महिला वार्ड में पुरुष अटेंडेंट काफी संख्या में थे। कुछ अटेंडेंट तो खुद मरीज के पलंग पर बैठे व लेटे मिले। जिसको लेकर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई। सविल सर्जन ने पुरुष अटेंडेंट को रोकने तीन गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए।


More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन