जिले में नर्मदा इंदिरा सागर बांध के जलाशय का जलस्तर 257.60 मीटर पहुंचने से रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बांध के 12 गेट खोल दिए गए हैं। आधा आधा मीटर की ऊंचाई तक खोले गए गेट से नर्मदा में प्रति सेकंड 2004 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बांध के डाउन स्ट्रीम में नर्मदा का जल स्तर बढ़ गया है। यहां से पानी ओंकारेश्वर बांध के जलाशय में पहुंचने से वहां से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। ओंकारेश्वर बांध प्रबंधन के डीजीएम केएस पांडे ने बताया कि बर्षा के रूख को देखते हुए एतिहात बतौर गेट खोले गए हैं। डाउनस्ट्रीम के सभी जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। लोगों और नाविकों को नर्मदा और बांध क्षेत्र से दूर रहने की ताकीद दी गई हैं।

वही ओंकारेश्वर में नगर परिषद की ओर से लाउडस्पीकर पर लगातार लोगों को नर्मदा नदी के नजदीक नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है। एनएचडीसी प्रबंधन में शनिवार को ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध के गेट रविवार सुबह जरूरत के अनुसार खोलने की सूचना जारी कर दी थी।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया