कमलेश कावड़कर रिपोर्टर
( नवप्रवेशीत छात्र छात्राओं को बांटी पुस्तकें)
भैंसदेही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम भैंसदेही रविवार 24 जुलाई 2022को शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू / एमएसडब्ल्यू के छात्र एवं परामर्श दाताओं का उन्मुखी कार्यक्रम भारत माता का पूजन कर ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे द्वारा कार्यक्रम शुरूआत के पुर्व राष्ट्रगीत संपन्न किया गया। उसके पश्चात पूर्व परामर्शदाता केसर लोखंडे के द्वारा छात्रों को ग्राम में नेतृत्व क्षमता कैसे विकसित करें, समुदाय के विकास में कैसे काम करे, ग्राम में समुदाय का विकास कैसे करें वंचित शोषित वर्ग के लोगों को शासन की योजना का लाभ कैसे जन-जन तक पहुंचाएं इन्हीं बिंदु पर मार्गदर्शन दिया गया। पूर्व मेंटर्स श्रीमती सत्यदेवी लोखंडे द्वारा सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम के पाठ्यक्रम पर मार्गदर्शन दिया गया पूर्व मेंटर्स सोहनसिंह का काकोडिया द्वारा मासिक असाइनमेंट पर विस्तृत चर्चा करके छात्र को मार्गदर्शन दिया गया, पूर्व मेंटर्स सरावन मन्नासे ने अमृत महोत्सव के विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। ब्लॉक समन्वयक विकास कुमार द्वारा ग्राम विकास तथा फील्ड वर्क पाठ्यक्रम सीएमसीएलडीपी ग्राम प्रोफाइल बिंदु पर छात्रों को मार्गदर्शन देकर चर्चा कर राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के सभी छात्र छात्रा तथा मेंटर्स केशर लोखंडे ,सोहन सिंह काकोडिया, सत्यदेवी लोखंडे, सरावन मन्नासे, ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे,पूर्व छात्र अंकित कुमार राठौर ,अनिता कंगाले , गुड्डी धुर्वे, संघ्या उइके ,रोशन आमले मोहित राठौर,करने बछले आदि छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। उपस्थित बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं को पुस्तकों का वितरण कार्य भी किया गया।








More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया