Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। देश की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला होंगी। मुर्मू से पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की राष्ट्रपति रह चुकी हैं।

सुबह 9:25 बजे- द्रौपदी मुर्मू गार्ड ऑफ ऑनर के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी।

सुबह 10:10 बजे- मौजूदा राष्ट्रपति कोविंद और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के केंद्रीय कक्ष में पहुंचेंगे, जिसके राष्ट्रगान होगा।

सुबह 10:15 बजे- मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमण द्रौपदी मुर्म को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

10:16 बजे- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

10:20 बजे- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का 25 मिनट का भाषण होगा।

10:45 बजे- रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगे।

सुबह 10:50 बजे- राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरमनी होगी।

सुबह 11 बजे- रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से विदा होंगे।

शपथ ग्रहण के बाद दी जाएगी 21 तोपों की सलामी 

द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ही देश की तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर होता है, इसलिए प्रत्येक नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाती है। 21 तोपों की सलामी दिए जाने के बाद राष्ट्रपति का संबोधन होगा। 

संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा। आपको बता दें कि मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा था। मुर्मू को सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वोट मिले और उन्होंने भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।