जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह में कुआं में गिरकर दो बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों का नाम रिशु कुमार और निखिल कुमार है जो हादसे से पहले कुएं के पास खेल रहे थे. घटना के वक्त दोनों बच्चों के परिजन खेत में बिचड़ा लगाने में व्यस्त थे. खेत मे पटवन कर जब दोनों बच्चों के परिजन घर लौटे तो अपने अपने बच्चों को घर पर नहीं पाया. जिसके बाद परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी.


काफी देर तक खोजबीन के बाद दोनों का शव बरामद कर लिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।