Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष माटेकर रिपोर्टर


गायत्री परिवार मुल्ताई,के मार्गदर्शन में ग्राम खेडिकोर्टसे निमनवाडा पहुंच मार्ग पर नीम के 50 पौधे एवम ग्राम पौनी से 2किलोमीटर की दूरी पर पारसडोह जलाशय के किनारे बने भव्य ताप्ती मंदिर में पौधों का विधिवत पूजन कर 150 पौधो का रोपण किया गया, वही dr कैलाश वर्मा जी ने उपस्थित सभी ग्रामीण भाई बहनों को पर्यावरण के बारे में समझाते हुए कहा कि आज के परिवेश में बिगड़ते हुए पर्यावरण को संतुलित करने का एकमात्र उपाय पौधारोपण है अधिक से अधिक पौधारोपण करके ही हम प्रकृति के संतुलन को बनाए रख सकते हैं,हमारे जिले के सभी किसान भाईयों को भी अपने खेतो की मेड़ों पर और जहा भी खाली पड़ती भूमि हो उस पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए ताकि इस पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखा जा सके । आज इस पावन श्रावण तीर्थ के पास मां ताप्ती के किनारे हम सभी गायत्री परिवार के भाई बहनों ने मिलकर पर्यावरण को हरा भरा बनाने,मां ताप्ती के तटों को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधारोपण किया जाना निश्चित ही एक भागीरथी प्रयास है, आज विभिन्न प्रजाति जिसमे आम,जाम ,जामुन,आंवला, सहित सागोन केसिया,सप्तपरणी आदि के पौधों का रोपण गायत्री परिवार के उपजोन समन्वयक दीपचंद मालवीय,जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा, टी के चौधरी,रविशंकर पारखे,अजय पवार सहित मुल्ताई के dr रामदास गडेकर, सम्पत राव धोटे,गणपति गायकवाड़,नारायण देशमुख,सहित ग्रामीण कार्यकर्ता,रामकिशोर बनखेड़े,धनराज घोटे,शेषराव मगरदे,अविनाश खंडागरे,जितेंद्र सोनी,पांडुरंग खंडाग्रे बरडे जी भूरेंद्र मांकोड़े हेमलता सूर्यवंशी,संगीता बरड़े,संतोषी बरडे,ग्राम पौनी से नारायण मगर्दे साहेबराव बरडे जी सहित दर्जनों गायत्री परिवार के भाई बहनों ने बरसते पानी में पौधा रोपण कर पौधों को पाल पौष कर बड़ा करने का संकल्प लिया .।