विशाल भौरासे रिपोर्टर

कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव 15 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर 2022 (75 दिनों तक) जन अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड-19 टीके का प्रीकॉशन डोज नि:शुल्क दिया जाना है। साथ ही 18 जुलाई से बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान, त्वरित प्रबंधन एवं मृत्यु दर घटाये जाने हेतु दस्तक अभियान भी संचालित है। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये दस्तक अभियान को आगामी 5 सितम्बर 2022 तक बढ़ाया गया है।
दस्तक अभियान के दौरान एएनएम द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर ही व्हीएचएनडी दिवसों (मंगलवार एवं शुक्रवार) में नियमित टीकाकरण के साथ-साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन सत्र भी आयोजित किये जायेंगे तथा आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ड्यूलिस्ट अनुसार प्रीकॉशन डोज हेतु पात्र हितग्राहियों को मोबिलाइज कर टीकाकरण कराया जायेगा।
कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान दिवसों (27 जुलाई, 3 अगस्त, 17 अगस्त, 14 सितम्बर एवं 28 सितम्बर 2022) में दस्तक अभियान को स्थगित रखा जायेगा। महाअभियान दिवसों में संस्थागत सत्र स्थलों के साथ-साथ कार्ययोजना अनुसार पहुॅचविहीन क्षेत्रों (मजरे, टोले, घुमक्कड़ आबादी, सघन वन ग्राम, ईट-भट्टे, क्रेशर, बाढ़ पीडि़त क्षेत्र इत्यादि) में मोबाईल टीम के माध्यम से भी पात्र नागरिकों का टीकाकरण किया जायेगा। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के दौरान विशेष केम्पों (बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, औधोगिक केन्द्र, कार्यालय एवं अन्य विशेष स्थल) का आयोजन किया जायेगा।
More Stories
खनिज के अवैध परिवहन पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा की जा रही नियमित कार्यवाही
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसः उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल
वन सीमा सुरक्षा सप्ताह -2025 में वन परिक्षेत्र सरदारपुर अमले द्वारा 02 ट्रैक्टर जप्त किए गए