Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजोद-शुभ मुहूर्त में ग्राम पंचायत राजोद के नवनिर्वाचित गामड़ ने पंचायत प्रवेश एवं पदभार ग्रहण
राजोद विकास मंच के वरिष्ठ गण एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद ।

राहुल राठोड़ रिपोर्टर




इस दौरान नवनिर्वाचित संरपच संरपच जितेन्द्र (भय्यु) गामड़ ने कहा मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता,यह जीत मेरी नहीं मेरे नगर के हर गरिब मतदाता की जीत है नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता हर बड़े से बड़े व छोटे से छोटे वर्ग के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया। इस दौरान कन्हैयालाल पटेल, मन्नालाल पुरोहित, रमेश बम्बोरीया, रमेश कावलिया, ओमनारायण सिंह संदला, प्रकाश सहारा, गोपाल विर,दिपक विर, राजेश गामड़, बद्रीलाल पिपलीया,श्री राम मेहता, दिनेश जयसवाल, राजाराम मदारिया, बद्रीलाल सेवाडिया, विकास सेन,अजय पटेल, जगजीत बैरागी,लखन पुरोहित, श्याम सलित्रा , सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन व पंचायत पंच प्रतिनिधि उपस्थित थे।


सवाल ,,, गांव के विकास लिए क्या है योजना

जवाब, ,,मूलभूत सुविधा पहले किया जाएगा काम

सवाल,,, गांव के मुख्य मार्गो पर गंदगी एवं कचरा है प्रमुख समस्या

जवाब,, वर्तमान में जेसीबी मशीन द्वारा कचरा को हटवा दिया गया इस पर स्थाई तौर पर निदान के लिए जल्द ही गांव में कचरा गाड़ी चालू की जाएगी

सवाल,,,, गांव में स्ट्रीट लाइट चालू नहीं
जवाब ,,,वर्तमान में स्टेट लाइट चालू करवाना मेरी प्राथमिकता जल्द ही गांव में बंद पड़ी पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू करवा दी जाएगी

सवाल,, गांव में पेयजल की समस्या बनी रहती है जिसके कारण लोगों को पैसे देकर पानी भरवाना पर

जवाब पेयजल गांव की एक गंभीर समस्याएं वैसे तो केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना बहुत जल्दी चालू हो जाएगी पर वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा जो पेयजल प्रदान किया जाता है उसे हमारे द्वारा तीसरे या चौथे दिन प्रदान किया जाएगा जिससे गांव के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा

सवाल,,,, गांव में नाली जाम की एक मुख्य समस्या है

जवाब ,,,इसके लिए भी जल्द ही कार्य किया जाएगा और जल्दी नालियों में से कचरा निकाल कर जाम नालियों को चालू किया जाए

सवाल ,,क्या शहरों की तर्ज पर भी गांव के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे

जवाब ,,,,भविष्य में इस पर भी कार्य किया जाएगा ताकि गांव में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर की रह सकेगी और

सवाल,,,, ट्रैफिक अव्यवस्था कई बार जाम की स्थिति बन जाती है जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है

जवाब जल्द ही ट्रैफिक की अव्यवस्था समिति बनाकर व सभी सदस्यों की मोजुदगी में एक अच्छी व्यवस्था की जाएगी और कहीं जगह देख कर पार्किंग की व्यवस्था की जाए हमारा मूल उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था के साथ लोगों के रोजमर्रा पर भी कोई असर ना पड़े पर हमारा विशेष ध्यान रहेगा रहेगा