Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7इंडिया
किशोर प्रेमियों के इस मंदिर को मध्यप्रदेश सरकार संग्रहालय बनाकर बचाए- मनीष गुप्ता

*मध्य प्रदेश सरकार को किशोर दा के पुश्तैनी घर हेरिटेज घोषित करें*

*कला प्रेमियों के लिए किशोर दा का घर अमूल्य धरोहर है*

*उड़ान किशोर कुमार फ्रेंड्स क्लब मुख्यमंत्री के खंडवा आगमन पर देगा ज्ञापन*

*मध्यप्रदेश शासन किशोर दा के पैतृक निवास को राष्ट्र स्मारक घोषित करें*

खंडवा बॉलीवुड के महान गायक पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीतकार, गीतकार, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक किशोर कुमार के पैतृक मकान मध्य प्रदेश सरकार हेरिटेज घोषित करें इसके लिए पूरे देश में किशोर फ्रेंड्स क्लब द्वारा मुहिम चलाई जा रही है इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए खंडवा में उड़ान किशोर फ्रेंड्स क्लब द्वारा आगामी दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन पर ज्ञापन देगा जिसमें मांग की गई है कि किशोर दा के पैतृक घर को हेरिटेज घोषित किया जाए साथ ही मध्य प्रदेश शासन इस घर को कला संगीत का संग्रहालय बनाएं जाए उड़ान किशोर फैंस क्लब जिसके अध्यक्ष मनीष गुप्ता संस्थापक गणेश भावसार राजेंद्र पाराशर सुनील जैन हेमंत जोशी कन्हैया मंडलोई शेख शकील निषाद सिद्दीकी मयंक शर्मा संजय चौबे
वही किशोर कुमार फ्रेंड्स क्लब में युवा मंडल में अखिलेश ठाकुर
मयंक पाराशर नितिन झवर हेमंत जोशी महेश पटेल गोपाल गीते नदीम रॉयल पीयूष जाट को लिया गया है उड़ान किशोर फ्रेंड्स क्लब का गठन करने का उद्देश्य हरफनमौला कलाकार किशोर दा के पुश्तैनी घर जिसे 100 साल से अधिक हो चुका है उसे हेरिटेज घोषित किया जाए और मध्यप्रदेश शासन इस गौरी कुंज को जो कला और गीत संगीत का सरस्वती का मंदिर है इसे बचाने के लिए उड़ान किशोर फ्रेंड्स क्लब प्रयास करता रहेगा आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर 4 अगस्त किशोर दा के जन्मदिवस को मध्य प्रदेश शासन गौरव दिवस के रूप में मना रही है लेकिन कहां किशोर कुमार का जन्म हुआ वह घर जर्जर होता जा रहा है मध्यप्रदेश शासन सबसे पहले इस घर को हेरिटेज घोषित कर इसका रिपेयरिंग कराया जाए और राष्ट्रीय संग्रहालय बनाया जाए किशोर दा के घर को शासन को कमेटी बनाकर परिजनों से चर्चा करनी चाहिए ताकि जो जर्जर हो चुका है भवन उसे बचाया जा सके
उनके पैतृक निवास को किशोर प्रेमियों के लिए संजोए रखने की मांग की मध्यप्रदेश शासन से करते हैं।

किशोर कुमार वो फनकार थे जो कि हर विधा में माहिर थे किशोर दा को अपनी जन्मभूमि खंडवा बड़ा ही लगाव था वह जब भी किसी स्टेज शौ प्रोग्राम पर जाते थे
किशोर कुमार ने अब तक सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे, जो की एक रिकॉर्ड है।
किशोर कुमार खंडवावाला कह कर अपने आप को प्रस्तुत करते थे । जन्मभूमि के प्रति इस अनूठे प्रेम के चलते ही वो कहते थे कि दूध जलेबी खाएंगे खंडवा में बस जाएंगे उनके इसी जन्म भूमि खंडवा के लगाव से उन्होंने कहा था मेरी मृत्यु कहीं भी हो मेरा अंतिम संस्कार खंडवा में ही किया जाए उनकी इसी इच्छा को लेकर उनकी मृत्यु मुंबई में हुई लेकिन उनका पार्थिव शरीर खंडवा लाया गया और उनके उसी कमरे में रखा गया जहां कि उनका जन्म हुआ था उनके अंतिम संस्कार में देश के माने हुए सभी कलाकार संगीतकार खंडवा पहुंचे थे। खंडवा के इंदौर रोड पर प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ रुपए खर्च कर किशोर दा का स्मारक और समाधि बनाई है जहां की देशभर से उनके प्रशंसक दीवाने उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं लेकिन किशोर दा के घर पर पहुंचने पर किशोर प्रेमियों को निराशा होती है हमारी मध्यप्रदेश शासन से मांग है उनके घर को हैरिटेज भवन घोषित किए जाने को लेकर सरकार से पुरजोर तरीके से मांग कर रहे हैं इससे पूर्व भी किशोर प्रेमी कोलकाता व दिल्ली में रेली कर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री से किशोर दा को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर चुके हैं।कुमार के मकान को राष्ट्रीय संग्राहलय बनाया जाना चाहिए । वहीं मध्य प्रदेश सरकार
उनके परिजनों से बात करें । किशोर दा के कला के मंदिर को मध्यप्रदेश संग्रहालय बनाकर इसे बचा सकता है।