मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
कुशवाह समाज ने की गुना में नगर पालिका उपाध्यक्ष बनाने की मांग
म्याना में बिजली विभाग के कार्यक्रम के उपरांत पंचायत मंत्री से कुशवाह समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की । कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि मंडल में गुना नगर पालिका में जीते हुए हालिया पार्षद भी मौजूद रहे । समाज ने कुशवाह समाज के व्यक्ति को नगर पालिका उपाध्यक्ष बनाने की मांग की । आज म्याना आगमन पर कुशवाह समाज का दल मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से मिला जिसमे कुछ पार्षद गुना से म्याना पहुंचे सभी ने एकत्रित होकर गुना नगर पालिका परिषद में कुशवाह समाज का उपाध्यक्ष बनाने की मांग की मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया ।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।