टीएमसी सरकार वाला राज्य पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रही है। ईडी के छापे में राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के पास से करोडों की संपत्ति जब्द करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ही अर्पिता के एक फ्लैट से बुधवार को करीब 30 करोड़ नकदी मिली है, साथ ही सोना और जेवर भी बरामद हुए हैं। और अभी-भी करोड़ों की संपत्ति बरामद होने का सिलसिला जारी है। इस बीच जिस फ्लैट से करोड़ों मिले हैं, वहां एक नोटिस भी लगा मिला, जिसमें लगभग 11 हजार की मेंटेनेंस राशि न देने की बात लिखी थी।

खबरों के अनुसार फ्लैट की हर अलमारी में नोटों के बंडल बनाकर ठूंसे हुए होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि क्लब टाउन हाइट्स के फ्लैट से तीन किलोग्राम से अधिक सोने के गहने और चांदी के सिक्के भी मिले हैं।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*