Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पटना के फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम गुरुवार (28 जुलाई 2022) सुबह से ही बिहार में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए द्वारा यूपीए ( UAPA) के तहत मामला दर्ज करने और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के पाँच संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लगभग एक सप्ताह बाद पूर्वी चंपारण, दरभंगा , मोतिहारी और नालंदा में छापा मारा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही हैं, ये सभी लोग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े हैं। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लेने की खबर है।

बताया जा रहा है कि एनआईए (NIA) की टीम मोतिहारी के चकिया के कुआंवा गाँव में PFI का जोनल सेक्रेटरी रियाज मारूफ उर्फ बबलू के घर पर पहुँची, जहाँ उससे जुड़े लोगों के आतंकी कनेक्‍शन तलाश की जा रही है। आरोप है कि रियाज PFI का मास्टर ट्रेनर है। हालाँकि, रियाज अभी फरार है। उसके घर से क्या-क्या बरामद हुआ है, एनआईए ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है।

वहीं, दरभंगा में भी PFI के सदस्यों के घर छापेमारी जारी है। यह छापेमारी लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में मोहम्मद मुस्तकिम और मोहम्मद सनाउल्लाह के घर पर की गई। नूरुद्दीन जंगी के घर 3 घंटे तक छापेमारी चली।