
‘हर_घर_तिरंगा_अभियान’ के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से की अपील

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रारम्भ ‘हर_घर_तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर, ऑफिस व दुकान पर तिरंगा फहरा कर देश भक्ति का परिचय दें। उन्होने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में प्रारंभ इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करना है। कलेक्टर श्री गर्ग ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आस पड़ोस में अधिकाधिक लोगों को उनके घर, दुकान, संस्थान, कार्यालय आदि में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी करें।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन