
हरदा -गजेंद्र शाह चुने गए हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष
हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ भाजपा के गजेंद्र शाह को 6वा अध्यक्ष के रूप में चुना गया उन्हें 10 में से 7 वोट मिले वहीं उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाए गए।


इधर कांग्रेस सदस्यों ने जिला पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार ने कहा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है उन्होंने एसपी हरदा पर कई आरोप लगाए। साथ ही चुनाव को लेकर कोर्ट जाने की बात भी कही कांग्रेस का आरोप है भाजपा के 4 प्रत्याशियों के टेंडर वोट डलवाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और चुनाव का बहिष्कार किया।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र शाह एवं कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण ठाकुर ने नामांकन भरा था।

हरदा जिला पंचायत परिसर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहमागहमी का माहौल रहा इस दौरान दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। चुनाव परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और डीजे की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर विजय जुलूस निकाला।


मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री वे हरदा विधायक कमल पटेल के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह को जीत की बधाई दी और हरदा को प्रदेश का नंबर वन जिला बनाने के लिए विकास की नई गाथा रचने के लिए आश्वस्त किया।
पिछले कार्यकाल में अध्यक्ष पद पर कोमल सुदीप पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनीष निशोद अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं अब नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पद आरक्षित हुआ है जिस पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र शाह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में JSSC द्वारा आयोजित CGL परीक्षा में चयनित 1,910 अभ्यर्थियों के ऐतिहासिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुई ।
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार