Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

एकल के आदिवासी आचार्यों ने लगवाया बूस्टर डोज*

*नगर में 6 स्थाई केंद्रों पर लग रहे हे नि:शुल्क बूस्टर डोज*

*जिले में 52 हजार नागरिकों को लगे बूस्टर डोज*

गुना। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा हे। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की जिले में आज दिनांक तक 51 हजार 750 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ले ली हे। जिले में 8 लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगना शेष है। तो वही जिले में आज दिनांक तक 20 लाख 37 हजार 269 लोगों का टीकाकरण हो चुका हे। जिसमें 10 लाख 5 हजार 508 लोगों को पहला डोज संपूर्ण कर लिया हे तो वही 9 लाख 80 हजार 80 लोगों ने अपने दोनों डोज की खुराक ले ली हे। श्री जैन ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंर्तगत केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 15 जुलाई से 30 सितंबर के बीच 75 दिनों तक 18 से 59 आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड-19 वेक्सिन का नि:शुल्क प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज लगाऐं जाने का इतिहासिक फैसला लेकर जन जन को बूस्टर डोज लगाऐं जा रहे हे। श्री जैन ने कहा कि कोरोना कम हुआ है अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ इसलिए हम सभी जागरूकता का परिचय दे और बूस्टर डोज अवश्य लगवाए। इसी के अंतर्गत श्री जैन ने अपनी सेवाए देते हुए टेकरी मंदिर हाल में चल रहे अभ्यास वर्ग में एकल अभियान के आदिवासी क्षेत्रों से आए आचार्यों को बूस्टर डोज का टीका लगवाया। और सभी आचार्यों ने संकल्प लिया की हम सभी गांव गांव जाकर आदिवासी क्षेत्रों में रह रहे वनबंधुओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर बूस्टर डोज लगवाएंगे।

*नगर में 6 स्थाई केंद्रों पर लग रहे हे नि:शुल्क बूस्टर डोज*

श्री जैन ने बताया की गुना नगर में स्वास्थ विभाग द्वारा 6 स्थाई टीकाकरण केंद्र बनाएं गए हे। जिसमें जिला चिकत्सालय के रेडक्रास भवन, बूढ़े बालाजी, केंट, कुशमोदा उपस्वास्थ केंद्र, संजीवनी क्लिनिक बजरंगगढ़ रोड पर कोविशील्ड एवं कोवेक्सिन का पहला, दूसरा एवं प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग को सातों दिन वेक्सिन का टीका लगाया जा रहा हे। तो वही ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाऐं जा रहे हे। श्री जैन ने कहा कि 18 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के जिन लोगों ने दूसरे डोज के टीका लगवाने से 6 माह अपने सम्पूर्ण कर लिए हे वह अपना मोबाइल और आधार कार्ड ले जाकर किसी भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच अपना बूस्टर डोज का टीका लगवा सकते हे। श्री जैन ने बताया की 3 अगस्त को विशेष टीकाकरण महाअभियान चलेगा उसके बाद 17 व 31 अगस्त को रहेगा एवं सितंबर माह में 14, 28 तारीख को 18 +आयुवर्ग के नागरिकों को कोविड 19 वेक्सीन का नि:शुल्क बूस्टर डोज का जन अभियान चलाया जायेगा।