Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिला सुरक्षा शाखा एवं महिला थाना भिण्ड द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड शैलेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक पूनम थापा के निर्देशन में आज दिनांक 29.07.22 को आवेदिका अंजली पत्नी ओमकार पुत्री देवीचरण कनेरिया निवासी पडबारी हाल निवास पिता का घर मोहित नगर वार्ड क्र. 35 एवं अनावेदक पति ओमकार एवं ससुरालीजन का 2 3 महीने से छोटी छोटी बातो पर जैसे पति द्वारा पत्नि को अपने साथ नही रखना खर्चा नही देना को लेकर विवाद चल रहा था पत्नी अपने मायके रह रही थी। आवेदिका अंजली द्वारा महिला थाना भिण्ड में आवेदन दिया गया। जिसके तारतम् में आज दिनांक 29.07.22 को दोनो पक्षों को बुलाया तो पति द्वारा बोला गया कि मेरी पत्नी को अपने साथ रखूंगा और खर्चा भी दूंगा। इसी प्रकार आवेदिका सरिता जाटव पत्नी नीरज जाटव निवासी करीगर मोहल्ला वार्ड क्र. 04 मौहाल जामना नगर थाना देहात एवं पति नीरज जाटव एवं ससुरालीजन का ससुरालीजन द्वारा दहेज की माग करने के कारण विवाद चल रहा था। आवेदिका अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका सरिता द्वारा महिला थाना में आवेदन दिया गया। जिसके तारतम् मे आज दिनांक 29.07.22 को दोनो पक्षो को बुलाया गया तो पति द्वारा बोला कि अब हम दहेज की मांग नही करेंगे और मै अपनी पत्नि को अपने घर ले जाउंगा। इसी प्रकार आवेदिका ज्योति पुत्री रमेश शाक्य नि. रेखा नगर भिण्ड एवं अनावेदक पति जगदीश का काफी समय से छोटी छोटी बातो जैसे पति द्वारा पत्नी को शराब पीकर परेशान करना को लेकर आपस मे विवाद चल रहा था। आवेदिका ज्योति ने महिला थाना मे आवेदन दिया जिसके तारतम् मे आज दिनांक 29.07.22 को दोनो पक्षो को बुलाया गया। तो पति द्वरा बोला गया कि मैं अब शराब नही पीऊंगा और न ही पत्नी को परेशान करूंगा तथा पत्नी को अच्छे से रखूंगा। इसी प्रकार आवेदिका रूबी पत्नी रामकुमार पुत्री सियाराम शाक्य निवासी ग्राम खुर्द थाना मिहोना जिला भिण्ड एवं अनावेदक पति रामकुमार का काफी समय से अतिरिक्त दहेज की मांग करने के कारण विवाद चल रहा था। इसी कारण आवेदिका ने महिला थाना में आवेदन दे दिया। इसी तारतम् मे दोनो पक्षों को थाना बुलाया तो पति रामकुमार द्वारा बोला गया कि मैं अब पत्नी से अतिरिक्त दहेज की मांग नही करूंगा और अपनी पत्नी को अच्छे से रखूंगा। चारों आवेदनो मे दोनो पक्षो की आमने-सामने बात कराने से समस्या हल हो गई एवं सच्चाई सामने आ गई एवं सभी को उचित परामर्श दिया भविष्य के अच्छे बुरे से अवगत कराया गया।

उक्त चारो आवेदनो मे सभी पक्ष खुशी-खुशी अपने घर चले गये।

सराहनीय भूमिका –

उ.नि. गीता सिकरवार, सउनि मिथलेश भदौरिया, सउनि आस्तिक भदौरिया, प्र. आर. बृजराजसिंह, प्र. आर. रामजी अरेले म. आर. कल्पना, म.आर. रश्मि सिकरवार, म. आर. सीमा पाल, म.आर नीरज आर. राकेश पिप्पल, आर. भूपेन्द्रसिंह, आर. अवधेशसिंह, आर. रोहिताश, आर. चन्द्रकांत पचौरी आर. दीपकसिंह की विशेष भूमिका रही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754