*ग्वालियर। 29.07.2022।* ग्वालियर पुलिस द्वारा *‘‘स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट्स योजना’’* के तहत *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे* के निर्देश पर *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-मध्य/यातायात श्री अभिनव चौकसे,भापुसे* के मार्गदर्शन में थाना हजीरा परिसर में आर्मी बजरिया कंपू स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टकसाल में अध्ययनरत छात्रों के लिये एक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नरेश अन्नोटिया, श्री विक्रम सिंह कनपुरिया, थाना प्रभारी हजीरा निरी0 मनीष धाकड़, थाना प्रभारी यातायात पश्चिम श्री अभिषेक रघुवंशी एवं सूबेदार सोनम पाराशर भी उपस्थित रहे।
स्टूडेंट्स कैडेट्स योजना के तहत 40 से अधिक स्कूली छात्रों को ग्वालियर पुलिस द्वारा थाना हजीरा एवं यातायात मिनी पार्क का भ्रमण कराते हुए उन्हे पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित छात्रों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के लिये एक क्विज कॉम्पटिशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता रहे छात्रों को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरूस्कार प्रदाय कर सम्मनित किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा *‘‘स्टूडेंट्स कैडेट्स योजना’’* के तहत इस प्रकार के आयोजन लगातार जारी रहेंगे।






More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है