Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मर्सिडीज चला रहे इंजीनियर का बिगड़ा बैलेंस, टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत*

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-20 के पास निठारी में मर्सिडीज सवार इंजीनियर ने ई-रिक्शा ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल -रिक्शा ड्राइवर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों की शिकायत पर मर्सिडीज कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मर्सिडीज कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई है. इस कार को आईटी प्रोफेशनल (इंजीनियर) चला रहा था. घटना नोएडा सेक्टर-20 के निठारी इलाके की है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

बताया जा रहा है कि 38 साल का आईटी प्रोफेशनल आनंद रंजन कार में बैठकर कहीं जा रहा था. तभी निठारी के पास उसने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया, जिसके कारण उसकी कार आगे जा रहे ई-रिक्शा से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टक्कर में घायल हुए ई-रिक्शा चालक को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका.