हरियाणा के रेवाड़ी में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने हत्या के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. रेवाड़ी में एक शख्स ने अपने ही साथी की हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर खुद ही अपना जुर्म भी कबूल कर लिया. कुछ पल के लिए तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई. फिर पुलिस आरोपी की बताई जगह पर पहुंची जहां एक युवक की लाश पड़ी थी. जिसकी पहचान कर्मवीर के रूप में हुई है. पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक लिसाना गांव रेवाड़ी के रहने वाला कर्मवीर (35) शुक्रवार की शाम अपने खेत की तरफ जा रहा था. तभी उसे रास्ते में संजय उर्फ टिंडा मिल गया. वहां गांव के ही दो और लोग भी मौजूद थे. चारों लोगों ने इस दौरान 2 लोग और भी बैठे हुए थे. चारों ने खेत में बैठकर ही शराब पी और इसी दौरान संजय और कर्मवीर में किसी बात को लेकर बहस हो गई. जो पहले गाली-गलौज और फिर हाथापाई तक पहुंच गई. इसी दौरान संजय ने कर्मवीर का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसके शव को गांव के ही एक खंडहर में ले जाकर फेंक दिया. इसके बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए.
शुक्रवार शाम हत्या का आरोपी पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. आरोपी संजय उर्फ टिंडा अकेले रेवाड़ी के सदर पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने ही कर्मवीर की हत्या की है और शव खंडहर में पड़ा है. कर्मवीर की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*